आईपीएल 2020: महेंद्र सिंह धोनी के लिए आया तीखा बयान

时间:2023-11-29 03:15:20来源:9 फरवरी का दिन विशेष作者:बृज भूषण शरण सिंह
आईपीएलमहेंद्रसिंहधोनीकेलिएआयातीखाबयानमहेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल के पिछले दो मैचों में निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखा गया है। महेंद्र सिंह धोनी के इस निर्णय की केविन पीटरसन ने आलोचना की है। पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी के इस निर्णय के बारे में कहा कि आपको मैच जीतने के लिए ऊपर खेलना ही होगा। केविन पीटरसन ने महेंद्र सिंह धोनी के फैसले को नॉनसेन्स कहा।सुनील गावस्कर से बातचीत में पीटरसन ने कहा कि हर बार प्रयोग करना सही नहीं है। टी20 क्रिकेट में आपको पांच मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद आप फाइनल के बारे में सोचते हैं। महेंद्र सिंह धोनी पिछले दो मैचों में 7वें नम्बर पर खेलते हुए आ रहे हैं। मैं महेंद्र सिंह धोनी के ऐसे नॉनसेन्स को कभी स्वीकार नहीं कर सकता। केविन पीटरसन धोनी के प्रयोग करने वाले निर्णय से खासे नाराज दिखाई दिए।मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने सैम करन को खुद से पहले भेजा था जो सही निर्णय साबित हुआ। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के सामने भी कुछ ऐसा ही किया गया। इस बार स्कोर भी काफी बड़ा चाहिए था। धोनी ने फिर से खुद के लिए सातवाँ नम्बर ही चुना और वह जब तक आए तब तक काफी देरी हो गई थी और चेन्नई सुपरकिंग्स ने मैच भी गंवा दिया था।धोनी ने मैच के बाद कहा था कि उन्हें क्वारंटीन से फायदा नहीं हुआ और पिछले काफी समय से खेले भी नहीं थे। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को खेलने के लिए ऊपर भेजने के निर्णय को एक प्रयोग कहा। आगामी मैचों से पहले वह टीम को चेक करने की बात कह रहे थे।चेन्नई सुपरकिंग्स को अगले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दुबई में मुकाबला खेलना है। देखना होगा इस बार उनकी रणनीति कैसी रहती है।
相关内容
热点内容